×

आदर्श चम्पावत की अवधारणा के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 52 बेड का महिला छात्रावास लगभग तैयार। इसी सत्र से मिलने लगेगी छात्राओं को सुविधाए ।

*मेरो पहाड़*
लोहाघाट – आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत चम्पावत जिले में लगातार विकास कार्यो को गति मिलती जा रही है।
इसी क्रम में छात्राओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 351.80 लाख रुपए की लागत से 52 बेड का महिला छात्रावास बनकर तैयार हो रहा है। इससे महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए यह छात्रावास बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्राओं को रहने और खाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु इसका निर्माण किया गया है । मुख्य मंत्री कैम्प कार्यालय के प्रभारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि लोहाघाट में 351 लाख रुपये से बन रहे छात्रावास का उपयोग इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नवनिर्मित छात्रावास का आज कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के महाप्रबंधक विजय कुमार ने निर्माण कार्यो का जायजा लिया इस अवसर पर सहायक अभियंता कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के समीप होटल स्वामी ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या पुलिस ने शव को लिया कब्जे में ।

Next post

टनकपुर राजकीय महाविद्यालय छात्रा से अभद्रता पर उच्य शिक्षा निदेशालय द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति का किया गठन ।समिति 15 दिनों के अंदर देगी अपनी रिपोर्ट ।