×

चम्पावत जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन टीम ने चलाया आग से बचाव व जानकारियां विषय मे जागरूकता कार्यक्रम।

चम्पावत जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन टीम ने चलाया आग से बचाव व जानकारियां विषय मे जागरूकता कार्यक्रम।

खबरे शेयर करे :

* मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत अग्नि समन टीम द्वारा आग से बचाव व जानकारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, के निर्देशानुसार अग्निशमन दल द्वारा जिले के स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम व बचाव हेतु जागरूक किया गया । कार्यक्रम के तहत टीम द्वारा टनकपुर में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल लोहाघाट के छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सेवा सप्ताह के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उसके बचाव के उपायों की जानकारी दी गई । उपस्थित सभी लोगो को अग्नि दुर्घटनाओं के कारण वन सम्पदा को हो रहे नुकसान के बारें में जानकारी देते हुए अग्निशमन टीम द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के बारें में बताया गया। सभी लोगों को जंगलों में आग नही लगाने हेतु जागरूक किया गया तथा बताया गया कि जंगलों में आग लगाना एक दण्डनीय अपराध है। जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति जंगलो में आग लगाते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों का जनसम्पर्क हुआ तेज । कांग्रेस के पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा ने गुमदेश में तो भाजपा द्वारा चराल क्षेत्र में किया गया डोर टू डोर जनसंपर्क।

Next post

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली ।