×

खटीमा के सुरई रेंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वन विभाग ने देशभक्ति गीतों के साथ निकाली तिरंगा रैली।

खटीमा के सुरई रेंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वन विभाग ने देशभक्ति गीतों के साथ निकाली तिरंगा रैली।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट=हेमन्त कुमार

उधम सिंह नगर के खटीमा सुरई रेंज में वन विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा यात्रा निकाली । जिसमे देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया तथा झंडे बांटे गये । रैली के दौरान देश भक्ति गीतों पर झूमते लोगो ने भारत माता की जय व हर घर तिरँगा फहराया यंगे के नारे लगाते हुए सुरही रेंज से खटीमा के मुख्य चौक तक तिरंगा रैली निकाली । सुरही रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देशों के मद्देनजर आज हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वन विभाग के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं लोगों को अपने-अपने घरों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ आने वाली युवा पीढ़ी एवं बच्चों के साथ प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।साथ ही मनराल ने कहा की भारत माता की रक्षा के लिए हम और हमारा पूरा स्टाफ हर समय अपने बलिदान को लेकर तैयार रहेगा। इस दौरान ,सतीश रेखाड़ी, सुंदरलाल वर्मा,आर डी वर्मा,मुकेश कुमार ,मनोज बिष्ट के साथ साथ वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा रैलियों का आयोजन । बूम वन रेंज में वन विभाग द्वारा निकाली तिरंगा रैली ।गाँवो में बांटे झंडे ।

Next post

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आश्रितो को किया गया सम्मानित।