×

मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र के किसानों के लिए आयोजित किया कृषि उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र के किसानों के लिए आयोजित किया कृषि उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

खबरे शेयर करे :

 

मेरो पहाड़

चम्पावत जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी पंचम वाहनी द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के सीमांत क्षेत्रो के किसानों को कृषि उत्पादन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कृषि उत्पादन प्रशिक्षण एव बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया  गया   जिले के सीमांत क्षेत्र रामलीला परिसर  तामली में अमित कुमार, (द्वितीय-कमान अधिकारी)  द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।  एसएसबी के  सहायक कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित इस मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत  तामली और तारकुली समवाय कार्यक्षेत्र के 25 ग्रामीण किसानों को 3 दिवसीय मियावाकी विधि से कृषि उत्पादन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं बीज वितरण किया जायेगा | साथ ही साथ श्री अन्न (Millets) मोटे अनाज का प्रचार- प्रसार किया गया और नशा मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन भी किया गया ।इस अवसर पर तामली पुलिस थाना के बृजमोहन राणा (निरीक्षक/ सामान्य), बरकूम गांव के ग्राम प्रधान खिलानंद भट्ट और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :