×

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत टनकपुर बनबसा में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन ।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत टनकपुर बनबसा में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन ।

*मेरो पहाड़*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के तहत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर में मानसून सीजन को लेकर वैठक का आयोजन किया गया । विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार के द्वारा आगामी मानसून-2026 के दृष्टिगत संभावित आपदाओं एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों तथा विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की गई ।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मानसून सत्र के दृष्टिगत की गई तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को पूर्णतः सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार आरबीएम भरान कराने, नालों एवं जल निकासी मार्गों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने, संभावित आपदा प्रभावित स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को आवश्यक मशीनरी, संसाधन एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए मानसून अवधि में 24×7 सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं मानसून-2026 की तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा प्रत्येक विभाग की तैयारियों का नियमित संज्ञान लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन की सुरक्षा, जनसुविधाओं का निर्बाध संचालन एवं संभावित आपदाओं से प्रभावी बचाव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में तहसीलदार टनकपुर सुश्री पिंकी आर्य सहित सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, रेलवे विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नलकूप विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, बुधवार को बनबसा में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान।

Next post

आदर्श चम्पावत की अवधारणा के तहत जौल ग्राम पंचायत के तिमला तोक में ग्रामीण चौपाल का आयोजन ।नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने सुनी समस्याएं किया ग्रामीणों से जन संवाद।