आदर्श चम्पावत की अवधारणा के तहत जौल ग्राम पंचायत के तिमला तोक में ग्रामीण चौपाल का आयोजन ।नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने सुनी समस्याएं किया ग्रामीणों से जन संवाद।






*मेरो पहाड़*
आदर्श चम्पावत की अवधारणा के तहत कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम जौल के तिमला तोक में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों की समस्याएं सुन मातृशक्ति, एवं वरिष्ठजनों से जनसंवाद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर-चंपावत द्वारा संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी ने सुखीढांग क्षेत्र के ग्राम सभा जौल के तिमला तोक पहुंचकर मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।इस दौरान नोडल अधिकारी जी ने वरिष्ठ मातृशक्ति एवं बुजुर्गजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को सुना तथा संबंधित विषयों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बृजवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में “आदर्श चंपावत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि श्यामलाताल झील में “13 जिले-13 डेस्टिनेशन” योजना के अंतर्गत लगभग ₹4.90 करोड़ की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य प्रगति पर है।
इसके साथ ही सुखीढांग क्षेत्र में सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लगभग ₹6.38 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया है। श्यामलाताल क्षेत्र में हाईटेक शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु भविष्य की योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी बृजवाल ने श्यामलाताल में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सामंत जी एवं श्री सतीश कलोनी जी सहित अन्य वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।
ग्रामीणों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा चंपावत श्रीमती दीपा जोशी, वार्ड सदस्य निशा गहतोड़ी, वरिष्ठजन केशव दत्त चौड़ाकोटी, तुलसी देवी, खीमा देवी, जीवंती देवी, बबलू गहतोड़ी, भुवन गहतोड़ी, श्री हरीश गहतोड़ी, कृष्णानंद गहतोड़ी, कैलाश गहतोड़ी, रमेश चंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






