×

उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट ने ग्राम सभा चंदेली में 93 फलदार वृक्ष किया वितरण।

उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट ने ग्राम सभा चंदेली में 93 फलदार वृक्ष किया वितरण।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट= हेमन्त कुमार

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा के ग्राम सभा चंदेली में उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट ने 76 फलदार वृक्ष का वितरण किया तथा खटीमा के मदरसा में भी 17 वृक्षों को लगाया गया ।जिसमें आम नींबू कटहल,अमरूद, के साथ अन्य प्रजाति के फलदार वृक्षों को दिया भी गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर पौधे लगाए भी गए।इसमें ट्रस्ट के उपाध्यक्ष उत्तम कुमार तथा राम इकबाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सभा चंदेली के विनोद कुमार के घर पर एक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया की सभी लोग इस पौधे को अपने पुत्र के नाम पर लगाना चाहिए और जन जीवन सफल बनाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को शुद्ध, स्वच्छ व हरा भरा बनाने के दृष्टिगत लगाए जा रहे हैं । इस पौधों के संरक्षण हेतु आमजनता को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरुक तथा प्रेरित किया गया। ताकि आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन बना रहे और सभी प्राणियों का जीवन भी सुरक्षित हो सके। वहीं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में हम सभी की अहम भूमिका होनी चाहिए। इस कार्यक्रम सामिल,ईश्वर सिंह अध्यक्ष उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट तथा उपाध्यक्ष उत्तम कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता रामइकबाल पूर्व उपप्रधान,विनोद कुमार, निशांत,पंकज, हरिश्चंद ,रामआसरे ,सरोज देवी,रामावती देवी ,अजय कुमार ,बिक्रम, राजेश कुमार,रामाज्ञा मैजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

तीलू रौतेली पुरस्कार 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर प्रदेश की 13 महिलाओं को पुरस्कार किया जाएगा।

Next post

रीठा साहिब क्षेत्रान्तर्गत, अवैध खनन सामग्री पकड़े जाने पर वाहन सीज़, खान व खनन अधिनियम 1957 के अंतर्गत कि गई कार्यवाही।