सितारगंज में कैंप लगाकर हाजियों को लगाए गए टीके।






*मेरो पहाड़*
रिपोर्टर। अनीस रजा
उधम सिंह नगर = सितारगंज में उत्तराखंड हज कमेटी की ओर से सितारगंज के निजी होटल में मक्का मदीना की जियारत के लिए जाने वाले हाजियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया।वहीं कैंप में चंपावत, खटीमा,नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा के 91 हाजियों ने कैंप में पहुंचकर इन्फ्लूएंजा का टीका लगवाया।साथ ही पोलियो ड्रॉप पिलाया।
वही कैंप में मौजूद हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने मक्का मदीना की जियारत के लिए जा रहे हाज़ियो को पोलियो ड्राप पिलाया साथ ही कैंप में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाजियों को इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया।
वही मीडिया से रूबरू होते हुए हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि उत्तराखंड से लगभग 1064 हाजी मक्का मदीना की जियारत के लिए रवाना होंगे जिसमें पहली फ्लाइट 18 मई को रवाना होगी। साथ ही बताया कि सभी हाजियो के लिए हज कमेटी की ओर से व्यवस्थाएं कर ली गई है। हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज पर जाने वाले जायरीनों से भारत देश के अमन चैन की दुआ करने की अपील की। वही सभी जायरीन को हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने मुबारकबाद दी।






