बूम रेंज के बस्तियां में वन महोत्सव का किया गया आयोजन लोगो को वन संरक्षण व पौध रोपण के लिए किया गया जागरूक ।





मेरो पहाड़
वन विभाग के बूम रेज द्वारा वन क्षेत्र बस्तियां में वन महोत्सव का आयोजन किया गया । बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के निर्देशन में बूम रेंज चंपावत वन प्रभाग द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तियां में वन महोत्सव का किया गया आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के संचालन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा वन संरक्षण व पौधरोपण के विषय में जानकारी दी गई एवं वनों से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया एवं स्कूल परिसर में पौधारोपण कर वनों की रक्षा की शपथ ली इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा गिरीश सिंह बिष्ट सहायक अध्यापक, श्रीमती नमिता जोशी,भुवन जोशी, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, भुवन गढ़कोटी, आदि सहायक अध्यापक ,सुरेंद्र सिंह बोरा,चंद्र कुंवर बिष्ट वन दरोगा, योगेश जोशी वन आरक्षी,नारायण दत्त जोशी वन आरक्षी, आदि उपस्थित रहे।






