राज्य स्तरीय समुदाय केंद्रित मॉक ड्रिल और वनाग्नि में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वनाग्नि मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।



मेरो पहाड़
राज्य स्तरीय समुदाय केंद्रित मॉक ड्रिल और वनाग्नि में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वनाग्नि मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के तहत चम्पावत जिले के दो स्थानों में वनाग्नि मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया । पूर्वाभ्यास के तहत जिले के दो स्थानों चम्पावत तहसील के पुनेठी वन पंचायत व पाटी तहसील के घुनाघाट में वन रेंज के चीड़ जंगल के में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी, लोहाघाट एवं सिविल प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से दिनांक-11.02.25 से 13.02.25 तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वनाग्नि से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे के निर्देशानुसार एवं आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी, सेना, एस एस बी तथा एस एस बी के पदाधिकारियों, जवानों एनसीसी के कैडेटों तथा वन पंचायत के सरपंच आदि द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही लोगों में वन अग्नि रोकथाम के प्रति लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई गई।












