×

चंपावत – टनकपुर एनएच पर आज से 12 घंटे दौड़ेंगे वाहन।

चंपावत – टनकपुर एनएच पर आज से 12 घंटे दौड़ेंगे वाहन।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत टनकपुर एनएच के बीच अब छोटे बड़े वाहनों का 12 घंटे तक संचालन होगा । सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही होगी।जिसको लेकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वाहनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा ने बताया कि चंपावत टनकपुर के बीच दोनों तरफ से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी तरह के वाहनों का संचालन किया जाएगा। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आपातकालीन की वजह से वाहन संचालन के लिए एसडीएम टनकपुर चंपावत और सीओ चंपावत और टनकपुर को अधिकृत किया गया है।

 


खबरे शेयर करे :