खेतीखान दीप महोत्सव का आज होगा रंगारंग आगाज । पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल करंगे दोपहर बाद रजत जयंती महोत्सव का शुभारम्भ ।





मेरो पहाड़

खेतीखान में 25वे दीप महोत्सव का आज से रंगारंग आगाज हो जाएगा 5 दिवसीय इस महोत्सव का पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल दोपहर बाद शुभारम्भ करंगे । जिसके लिए समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । समिति के अध्यक्ष विजय बोहरा ने बताया कि यह महोत्सव अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है । महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगी ओर एक भव्य दीपावली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है ।






