×

*शारदा रेंज के ब्रह्मदेव क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित*

*शारदा रेंज के ब्रह्मदेव क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित*

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, शारदा के निर्देशन में, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्रह्मदेव क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊचौलीगोठ में वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना था।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने वन्यजीव सुरक्षा पर अपने विचारों और रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्री सुनील शर्मा ने कहा —

“वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र की नींव हैं, जिनकी रक्षा में समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

 

उन्होंने विद्यार्थियों को मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीवों के सतत प्रबंधन, तथा वन्यजीवों के संरक्षण में जनसहभागिता की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी कहा कि वन क्षेत्रों में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही वास्तविक संरक्षण का आधार है।

अंत में विद्यालय परिवार और वन विभाग के कर्मचारियों ने वन्य प्राणी संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दयाल राम (वन दरोगा), यशपाल समल (वन दरोगा), निकिता गैरोला (वन बीट अधिकारी), सुमन चौहान (वन बीट अधिकारी) एवं मुल्कीराज (वन बीट अधिकारी) सहित विभागीय कार्मिकों की सक्रिय उपस्थिति रही


खबरे शेयर करे :
Previous post

*शारदा रेंज में ककराली बैरियर पर पर्यटकों/आगन्तुकों को वन्य जीव सुरक्षा एवं संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।*

Next post

शारदा रेंज में भारत–नेपाल सीमा स्थित थपलियाल खेड़ा गांव में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित