टनकपुर पंचमुखी में जीएसटी को लेकर व्यापारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन ।



मेरो पहाड़
टनकपुर स्थित पंचमुखी धर्मशाला में जीएसटी को लेकर व्यापारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता वैभव अग्रवाल द्वारा की गई । इस कार्यशाला में टनकपुर स्थित gst विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश शुक्ला जी द्वारा व्यापारियों को जीएसटी के पंजीकरण , कर निर्धारण के साथ कि इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी । कार्यशाला में नए व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी रोहितास अग्रवाल जी , भगवत सरण ,मंगन बिहारी ,कैलाश कलखुड़िया,मयंक गर्ग , शाहिद हुसैन,अनुराग अग्रवाल, रकेश अग्रवाल , दीपक शारदा ,इशू अग्रवाल, ,अभिषेक गुप्ता , विनय अग्रवाल ,महामंत्री संजय पांडे ,कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा , उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे ।









