युवा पर्यावरण प्रेमी बृजेश जोशी ने 101 पौधें रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।





*मेरो पहाड़*
टनकपुर निवासी बृजेश जोशी ने 101 पौंधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ।
अभी तक लगा चुके हैं 1000 से अधिक वृक्ष। युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
आओ हम सब मिलकर वृक्ष, लगाए इस अभियान को आगे तक चलाएं। 1000 पौधे लगाने का इस माह का है लक्ष्य।
जब हमारी टीम ने जाकर देखा तो वह सुबह से लगे थे और शाम को 4:00 बजे तक उन्होंने काफी पौँधे लगाए।जिसमें कटहल, तेजपत्ता, आंवला, आम, लीची, नीम, समी, शरीफा अन्य पेड़ लगाए हैं । उनके द्वारा अपने घर में बनाया गया गार्डन जो अति सुंदर है उसको भी हमारी टीम ने जाकर देखा जिसमें उनके द्वारा विगत वर्षों के लगाए पौधे आज फल देने लगे थे। अपने चैनल के माध्यम से अपील करना चाहता हूं कि हर घर दो-दो पेड़ जरूर लगाए जिससे पर्यावरण की शुद्ध हवा हमें मिल सके।






