×

युवा पत्रकार नवीन भट्ट बने पत्रकार प्रेस परिषद के उत्तराखण्ड महामंत्री। लोगों ने दी बधाई।

युवा पत्रकार नवीन भट्ट बने पत्रकार प्रेस परिषद के उत्तराखण्ड महामंत्री। लोगों ने दी बधाई।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया ने युवा पत्रकार नवीन भट्ट को उत्तराखण्ड प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है । पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट द्वारा टनकपुर निवासी युवा पत्रकार नवीन भट्ट को प्रदेश महामंत्री बनाया गया । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि संगठन द्वारा पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए व युवाओ को संगठन में अधिक जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में युवा पत्रकारों को जोड़ा जा रहा है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की हर समस्या का राज्य स्तर से निवारण करने का प्रयास करेगा । तथा पत्रकार हितों के लिए लिए एक स्तम्भ के रूप में खड़ा रहेगा । मनोनीत प्रदेश महामंत्री भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का धन्यवाद व आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करँगे । वही भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई दी ।


खबरे शेयर करे :