मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में करोड़ो रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण । जिले को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का किया जा रहा प्रयास । कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण करने का आरोप ।



*मेरो पहाड़*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले में 17014.89 करोड़ कीविभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया । अपने एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत जिले के चुका पहुँचे धामी ने जिले के रणकोची मंदिर में पूजा अर्चना की व जन संवाद में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सांस्कृतिक , धार्मिक कार्य करने के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है । जिसमे शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क, पर्यटन आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को आध्यात्मिकता की राजधानी बनाने का प्रयास कर रही है । साथ ही जिले के माँ पूर्णागिरि मन्दिर , गोलज्यू मन्दिर , सूर्य मंदिर, हिंगला मन्दिर,नरसिह मन्दिर , सहित विभिन्न धार्मिक मन्दिरों को भव्य रूप से विकसित किया जा रहा है । उन्होंने कांग्रेस पर तुस्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि हम जब भी आध्यात्मिक व संस्कृति , या कानून की बाते करते है या बनाते है तो उन्हें धन की बर्बादी लगती है ।जबकि वक़्क़ बोर्ड के समर्थन में वह आगे आते है । उन्होंने आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत विभिन्न विकास योजनाओं की बात कही । तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सिम, चुका ,खेत मे बाढ़ सुरक्षा, पूर्णागिरि मेले के आयोजन के लिए2.50 करोड़ रुपये की धनराशि देने , जिला अस्पताल में सैन्य यूनिट स्थापित करने के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की । इससे पुर्व उन्होंने मकर संक्रांति व घुघुतिया पर्व की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी









