×

चम्पावत जिले के 172 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की होगी वेबकास्टिंग से निगरानी ।

चम्पावत जिले के 172 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की होगी वेबकास्टिंग से निगरानी ।

चम्पावत जिले के 172 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की  होगी वेबकास्टिंग से निगरानी  ।

मेरो पहाड़

चम्पावत – लोकसभा चुनाव के दौरान चम्पावत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 172 संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग से निगरानी । जिसके लिए आज वेबकास्टिंग में लगे लगभग 200 से अधिक कार्मिकों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया । जिले के जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान इन कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर डॉ एमपी जोशी द्वारा सैद्धान्तिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया । चुनाव के लिए वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी जे एस कन्याल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले के कुल 344 मतदान केंद्रों के 50 प्रतिशत केन्द्रों में मतदान पर वेबकास्टिंग किया जाना है जिसके तहत 172 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के लिए आज कार्मिकों का पहले चरण का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया गया ।उसके बाद दो चरणों मे उन्हें टेक्निकल प्रशिक्षण दिया जाएगा । तथा मतदान से एक दिन पूर्व मतदान केंद्रों में इसका ट्रायल किया जाएगा ताकि मतदान के दिन मतदान केंद्रों की निगरानी की जा सके ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पूर्णागिरि मेले में पुलिस बन रही श्रद्धालुओं के लिए उम्मीदों व मुस्कान की साथी अभी तक 231 गुमशुदा बच्चों व बुजुर्गों को किया परिजनों के सुपुर्द ।

Next post

नशे के विरुद्ध चम्पावत पुलिस कि सार्थक पहल । बनबसा क्षेत्र से 96 शराब पव्वो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।