पूर्णागिरि मेले में पुलिस बन रही श्रद्धालुओं के लिए उम्मीदों व मुस्कान की साथी अभी तक 231 गुमशुदा बच्चों व बुजुर्गों को किया परिजनों के सुपुर्द ।







मेरो पहाड़
पूर्णागिरि टनकपुर – पूर्णागिरि मेले में पुलिस बन रही श्रद्धालुओं की उम्मीदों व मुस्कान की साथी । मेले के दौरान गुमशुदा हुए 231 बच्चों व बुजुर्गों को पुलिस द्वाराउनके परिजनों से मिलाया । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार पूर्णागिरि मेले को सकुशल संम्पन कराने के लिए मेले के लिए बने अस्थाई थाना ठुलीगाड़ / अस्थाई थाना भैरव मंदिर/ अस्थाई थाना काली मंदिर स्थित खोया पाया व पुलिस सहायता केंद्र में दर्शन हेतु आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए उम्मीद व मुस्कान की वज़ह बन गया है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र पूर्णागिरि में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 26-03-2024 से वर्तमान अविधि तक अपने परिजन से बिछड़े /गुमशुदा कुल 231(ठुलीगाड़ -85, भैरव मंदिर- 120, काली मंदिर -26 ) बच्चों/ बुजुर्गों के गुमशुदा होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना ठुली गाड़/ थाना भैरव मंदिर/ थाना काली मंदिर पुलिस द्वारा परस्पर बेहतर *समन्वय (Coordination*) करते सक्षम साधनों से सभी बच्चों/ बुजुर्गों को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। तत्काल पुलिस सहायता से लाभान्वित श्रद्धालु परिवार अपने बिछड़े परिजनो से मिल कर काफी खुश हैँ और सभी के द्वारा पुलिस की तत्काल कार्यवाही के प्रति आभार प्रकट किया गया है। गौरतलब है कि मेला प्रारम्भ होने से अब तक लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन व पूजन किया है ।






