×

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन । स्वीप द्वारा जिले के दूरस्थ तलियाबांज व नोलापानी में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन । स्वीप द्वारा जिले के दूरस्थ तलियाबांज व नोलापानी में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत । जनपद चंपावत में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में *चुनाव बहिष्कार की सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा स्वयं पहल करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक व वार्ता कर उन्हें मतदान हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया और ग्रामीण मतदान हेतु सहमत हो रहे हैं।*

इसी के अंतर्गत मंगलवार को *विकासखंड चंपावत के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तालियाबंज तथा नौलापानी गांव क्षेत्र* के ग्रामीण जिनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं मुख्य रूप से सड़क सुविधा की मांग करते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान न करने की घोषणा की गई थी। उक्त ग्रामीणों के साथ जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत नवनीत पाण्डे द्वारा बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही समस्या के समाधान हेतु पूर्व में की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। और उनसे आगामी 19 अप्रैल को अवश्य ही मतदान हेतु अपील भी की,
जिसमें *ग्रामीणों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए पूर्ण आश्वस्त किया कि वह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का अवश्य ही उपयोग करेंगे*। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि *किसी भी समस्या का समाधान चुनाव बहिष्कार नहीं है*। उन्होंने कहा की अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से कहा कि आगामी 19 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन में वह स्वयं भी तथा गांव में जाकर अन्य ग्रामीणों को भी *मतदान के लिए प्रेरित करें और मजबूत लोकतंत्र बनाने में भागीदार बने*।
बैठक में सभी ग्रामीणों द्वारा सकारात्मकता दिखाते हुए लोकसभा निर्वाचन में मतदान किए जाने हेतु आश्वस्त किया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन सिंह पलडिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, समेत ग्राम नौलापानी क्षेत्र से ब्रजेश जोशी, ध्यान सिंह, सुंदर सिंह, गणेश, दीपक कुमार सहित तलियाबांज क्षेत्र से शंकर दत्त जोशी व अन्य उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :