×

चम्पावत: भाजपा के बने 44 हजार सदस्य, घर-घर जाकर अभियान चला रहे कार्यकर्ता।

चम्पावत: भाजपा के बने 44 हजार सदस्य, घर-घर जाकर अभियान चला रहे कार्यकर्ता।

चम्पावत:   भाजपा के बने 44 हजार सदस्य, घर-घर जाकर अभियान चला रहे कार्यकर्ता

*मेरो पहाड़*

चम्पावत: राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़े इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। अभी तक चम्पावत जिले में 44 हजार से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से जिले में 12 मंडल व मोर्चों की इकाईयां गठित हैं। प्रदेश से इस अभियान के लिए समिति भी बनाई गई है। जिसमें सतीश पांडेय जिला संयोजक, गोविन्द सामंत सह संयोजक, विनीता फर्त्याल सदस्य हैं। प्रदेश, जिला, मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में लगातार जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष माहरा ने बताया कि इस चरण का अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क कर घर-घर जाकर छूटे लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी पदाधिकारी को न्यूनतम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है। तभी वह सक्रिय सदस्य बन पाएगा और भविष्य में संगठन में पद के लिए दावेदारी कर सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निवेदन किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement