चंपावत: शौरभ नेगी बने लोहाघाट नगर पालिका के नए ईओ।



*मेरो पहाड़*
लोहाघाट। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पद पर सौरभ नेगी ने पीएस बोहरा के खटीमा स्थानांतरण होने से रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नेगी की इस पद पर नई नियुक्ति हुई है। इन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका की प्रशासक एसडीएम रिंकू बिष्ट से भेंट की।
नेगी ने लोहाघाट नगर को साफ सुथरा , हरा भरा एवं पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्तब की है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने नए ईओ का स्वागत किया।












