×

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत तेजी से हो रहा विकास टनकपुर में आईएसबीटी का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा।

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत तेजी से हो रहा विकास टनकपुर में आईएसबीटी का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा।

*मेरो पहाड़*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत चम्पावत जिले के टनकपुर में बन रहे हाईटेक आईएसबीटी के निर्माण का कार्य ने जोर पकड़ लिया है । लगभग 237 करोड़ की लागत से निर्माणधीन इस हाइटेक आईएसबीटी का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है । निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था विकेजे ने इसे दिसंबर 2026 में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस समय टायर शॉप, डिपो बर्कशॉप, क्षेत्रीय कार्यशाला रोडवेज को सौंपे गए हैं। 14 दिसंबर 2023 में आईएसबीटी के निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद बीकले कंपनी ने 55.90 करोड़ की लागत से नवंबर 2023 में निर्माण शुरु किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हाईटेक आईएसबीटी के लिए धनराशि बढ़ाकर 237 करोड़ रुपये कर दी।
कार्यदायी संस्था वीकेजे के जीएम जयविंदर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन आईएसबीटी में 156 कार क्षमता की पार्किंग, 187 बसों के लिए जगह, इलेक्ट्रिक चार्चिग प्वाइंट, पांच लिफ्ट, 14 बसों का एक साथ संचालन, वोटिंग हॉल, पुलिस बूथ, रेस्टोरेंट, कैफे आदि बनेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण समय से पूरा कर लिया जाएगा। 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है 40 फीसदी काम पूरा होने के साथ ही नए वर्ष के अंत तक हाईटिक आईएसबीटी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश : चम्पावत में विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हों पूर्ण*

Next post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न । चम्पावत जिले में 2485 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया भाग ।