उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न । चम्पावत जिले में 2485 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया भाग ।





*मेरो पहाड़*
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सयुक्त स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा आज शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गयी है । चम्पावत जिले के दो शहरों के 12 परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में जिले में 3426 परीक्षार्थियों में से 2485 परीक्षार्थियों ने भाग लिया । परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी । जिलाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया व व्यवस्थाए जानी । मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गयी है । परीक्षा के लिए लोहाघाट में 5 व चम्पावत में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 3426 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2485 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी गयी । जबकि 941 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । उन्होंने बताया कि नकल रहित परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में 200 मीटर की परिधि में BNS की धारा 165 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी । सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई ।






