×

शारदा खनन शक्तिमान यूनियन द्वारा टनकपुर में नया क्रेशर लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन ।

शारदा खनन शक्तिमान यूनियन द्वारा टनकपुर में नया क्रेशर लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

 

टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारियों ने टनकपुर क्षेत्र में नया क्रेशर लगाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन का कहना है कि क्षेत्र में वाहनों की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त क्रेशर न होने के कारण वाहन स्वामियों को खनन कार्य करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में जो क्रेशर संचालित हैं, वे नदी से निकाले गए खनिज पदार्थ को वाहन स्वामियों से खरीदते हैं, लेकिन अधिकांश क्रेशर दो से तीन माह के भीतर ही भर जाते हैं। इससे खनन कार्य समय से पहले ही ठप हो जाता है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खनन कार्य के लिए अक्टूबर से मई तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन क्रेशरों में जगह न होने के कारण वाहन स्वामियों के वाहन जनवरी से ही चल पाते हैं और अप्रैल आते-आते खनन कार्य बंद करना पड़ता है। इससे न केवल वाहन स्वामियों को अपनी लागत पूंजी तक नहीं मिल पाती, बल्कि सरकार को भी राजस्व की हानि उठानी पड़ती है। यूनियन ने कहा कि इस स्थिति के चलते वाहन स्वामियों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है। इसलिए टनकपुर क्षेत्र में एक नया क्रेशर स्थापित किया जाना आवश्यक है, ताकि खनन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। इस दौरान मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से जल्द कार्रवाई करते हुए नया क्रेशर स्थापित कराने की मांग की है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद।

Next post

वन विभाग के शारदा रेंज अंतर्गत ग्राम ऊंचौलीगोठ, गैंडाखाली, नायक गोठ, बस्तियां, आमबाग एवं थ्वालखेड़ा के सक्रिय ई०डी०सी० / वी०वी०पी०एफ० सदस्यों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र का कराया गया भ्रमण ।