×

उद्यमिता विकास को लेकर चले रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। लोहाघाट पीजी कालेज के चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग ।

उद्यमिता विकास को लेकर चले रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। लोहाघाट पीजी कालेज के चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग ।

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट (चम्पावत) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में देव भूमि उद्यमिता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है l बारह दिन चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने स्वनिर्मित मॉडलों का प्रदर्शन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे राकेश उपाध्याय ने प्रशिक्षणार्थीयों से कहा की आपके पास सभी साधन, संसाधन उपलब्ध है जिनका दोहन कर आप सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन कर सकते है उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा की वे अपने जीवन का लक्ष्य बनाये की वे नौकर नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा की छात्र-छात्राओं को स्वयं अपनी प्रतिभा का मूल्यांकन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि वे जीवन में करना क्या चाहते हैl कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि छात्र छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित मॉडलों में से उत्कृष्ट मॉडल को देहरादून में आयोजित प्रदर्शनी के लिए भेज जाएगा । इस अवसर पर डॉ. लता, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सोनली कार्तिकेय सहित महाविद्यालय परिवार के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

Next post

सुई पंपिंग पेयजल योजना की पाइपलाइन न बदलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने दिखाएआक्रामक तेवर। समस्या न सुलझाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की दी चेतावनी ।