×

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल को किया गया रवाना।

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल को किया गया रवाना।

*मेरो पहाड़*

 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से टनकपुर मार्ग से यात्रा का सफल संचालन निरंतर जारी नोडल अधिकारी ने किया रवाना*

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष टनकपुर मार्ग से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा का क्रम सफलतापूर्वक जारी है। उल्लेखनीय है कि यात्रा के प्रथम दल को स्वयं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। उसी क्रम में आज कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर, चम्पावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।

रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं को सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

नोडल अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार सीमांत जनपद चम्पावत में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं आत्मीय आतिथ्य की सराहना करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सेवा-भाव और अपनापन उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बना रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

भारत रत्नं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर टनकपुर में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा । डॉ कलाम के आदर्शों व कार्यो पर डाला गया प्रकाश ।

Next post

स्वावलंबन से पहचान: बैंक सखी श्रद्धा तिवारी की प्रेरणादायक सफलता की कहानी।