×

चम्पावत जिला मुख्यालय में चल रहे सात दिवसीय माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव में आज निकली मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा ।

चम्पावत जिला मुख्यालय में चल रहे सात दिवसीय माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव में आज निकली मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा ।


मेरो पहाड़ 

 चंपावत जिला मुख्यालय में चल रहे सात दिवसीय माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव में आज प्राचीन बालेश्वर मंदिर से मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा निकली गई। इस दौरान मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, के भक्ति गीत में झूमते गाते श्रद्धालु डोले के आगे-पीछे मां का जयकारा लगाते हुए नजर आए। इस दौरान डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। सुबह पूजा अर्चना के बाद शाम चार बजे नगर के प्राचीन बालेश्वर मंदिर ने मां नंदा सुनंदा की भव्य रथ यात्रा निकली गई। यह यात्रा तल्लीहाट, भैरवा, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन, ज्ञाली सेरान, नागनाथ मंदिर, मल्लीहाट होते हुए वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची। डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग करते हुए मां नंदा सुनंदा का आशीर्वाद लिया। मुख्य मोटर स्टेशन में महिलाओं ने मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों पर पुष्प और अक्षत चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।महिलाओं में दिखा मां नंदा सुनंदा के प्रति गजब की आस्था।

मां नंदा सुनंदा महोत्सव के दौरान डोला यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने डोला यात्रा शामिल होकर जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते नंदा-सुनंदा के डोले के साथ चलती नजर आईं। डोला यात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा बालेश्वर मंदिर से होते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement