×

विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ़ में विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन।

विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ़ में विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन।

*मेरो पहाड़*

 

 

 

उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ की ओर से जनपद के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर साहसिक गतिविधियों का आयोजन कर पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुनस्यारी में 25 बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने मुनस्यारी से खलियाटॉप तक ट्रैकिंग की। वहीं, जनपद मुख्यालय में 20 बच्चों द्वारा साइकिलिंग रैली आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त भाटकोट स्थित एडवेंचर पार्क में रॉक क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं बच्चों को साहसिक पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ जनपद के पर्यटन स्थलों की संभावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के राजेंद्र सिंह धामी, एडवेंचर लवर संस्था के अशोक भंडारी, किशोर बोरा, शंकर खरायत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर BOCW बोर्ड के सभी कैंप 04 अक्टूबर तक स्थगित।

Next post

*यूटीईटी परीक्षा को लेकर चम्पावत में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू*