सेवा संकल्प अभियान: ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का हो रहा आयोजन
*मेरो पहाड़*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने की पहल*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में संपूर्ण प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर और सीमांत क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी एवं सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इसी श्रृंखला में जनपद के पाटी, सिमलखेत तथा बाराकोट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बैड़ाओड में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ किया गया। सी क्रम में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र मेला चौक में भी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं, बाल विकास, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जन-जागरूकता बढ़ाई गई और अभियान की मूल भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया। इस विशेष अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी मेहता, आशा कार्यकत्री श्रीमती चंद्रा जोशी तथा कुलियाल गांव प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती भावना वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थिति में शामिल रहे।


