मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 04 अक्टूबर को जनपद चंपावत भ्रमण कार्यक्रम।
*मेरो पहाड़*
उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चंपावत में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का दिनांक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक दिवसीय भ्रमण के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे खटीमा (ऊधमसिंहनगर) स्थित अपने निजी आवास नगला तराई से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:00 बजे एन.एच.पी.सी. बनबसा, चंपावत पहुंचेंगे। यहाँ वे *एन.एच.पी.सी. प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर आयोजित माननीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे और तत्पश्चात उनका समय आरक्षित रहेगा।* जिलाधिकारी ने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 01:50 बजे एन.एच.पी.सी. बनबसा से दोपहर 02:15 बजे खटीमा चौराहा, ऊधमसिंहनगर लिए प्रस्थान करेंगे।


