×

लोक सभा चुनाव की व्यय प्रेक्षक ने मोनेटरिंग दलों की समीक्षा की जिला निर्वाचन कार्यालय ,कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

लोक सभा चुनाव की व्यय प्रेक्षक ने मोनेटरिंग दलों की समीक्षा की जिला निर्वाचन कार्यालय ,कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की व्यय प्रेक्षक अंकिता पाण्डेय ने मोनेटरिंग दलों की समीक्षा की इसके साथ ही आज जिलानिर्वाचन कार्यालय, एमसीएमसी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इस दौरान उन्होंने जिला निर्वाचन के कार्यो को सन्तोषजनक पाए जाने पर उनकी सराहना की मा0 प्रेक्षक द्वारा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत तैनात विभिन्न एसएसटी स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र,निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत गठित टीम हरएक निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखें प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा निर्वाचन के दौरान जो भी धनराशि व्यय की जाती है,वह उससे चुनाव खाते में बुक किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन व्यय टीम आपसी समन्वय स्थापित कर दायित्वों दका निर्वहन करते हुए निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करें। मा0 व्यय प्रेक्षक ने चुनावी खर्च पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने नोडल व्यय अनुश्रवण समिति से पैसों के लेनदेन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि के लेन देन पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल संबंधित को रिपोर्ट करते हुए कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त मा0 व्यय प्रेक्षक ने कहा की विभिन्न बैंकों जितने भी पुराने/बन्द खाते हैं उनकी भी निगरानी व जानकारी रखी जाए।
व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराए।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा मा0 व्यय प्रेक्षक को जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में किए जा रहे सभी कार्यों व निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत गठित विभिन्न टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि के बारे में अवगत कराया।
इसके अतिरिक्त व्यय प्रेक्षक द्वारा वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी की तैनाती और उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं आदि की जानकारी ली।
इस दौरान मा0 व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडे ने व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का भी निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी ली। नोडल मीडिया गिरिजा जोशी ने अवगत कराया की समिति द्वारा निरंतर समाचार पत्रों, सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रोनिक चैनलों पर पेड न्यूज व विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा,सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिंकू बिष्ट,आशीष जोशी, नोडल व्यय सीमा बंगवाल,नोडल कंट्रोल रूम अरविंद गौड़,सहायक व्यय प्रेक्षक, वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी, mcmc सहित अन्य टीमों से उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया गया शुभारंभ।

Next post

अद्वैत मायावती आश्रम के 125 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे महामहिम राज्यपाल