Advertisement

*मेरो पहाड़*

 

​राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय सभागार में जिला सूचना अधिकारी  अनुज कुमार की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम “पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में जनपद के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लेते हुए समकालीन पत्रकारिता की चुनौतियों, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश बिष्ट द्वारा किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में समाचारों की तीव्रता के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सनसनीखेज खबरों की होड़ के बजाय तथ्यपरक, संतुलित और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन और मीडिया के मध्य सकारात्मक समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मीडिया की रचनात्मक भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, दिनेश पांडे, राजीव मुरारी, हरीश पाण्डेय, बृजेश पांडे, जीवन बिष्ट एवं, जीवन वर्ती सहित विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने विषय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव व विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी, नवीन भट्ट, निकिता, सहित सूचना विभाग के समस्त कार्मिक तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।