मेरो पहाड़

लोहाघाट : सुंई डुंगरी क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से दहशत का   बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। बाघ के पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी राहत महसूस की है।

 

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पूर्व सुंई डुंगरी क्षेत्र में कक्षा आठवीं के छात्र हर्षित पुजारी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण लगातार बाघ की मौजूदगी की सूचना दे रहे थे। आसपास के गांवों में भी बाघ दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई थी।

 

घटना के बाद वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी और बाघ को पकड़ने के प्रयासों में जुटी थीं। आखिरकार आज टीम को सफलता मिल गई।

 

बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं।

You missed