Advertisement

मेरो पहाड़

चम्पावत जिले में तैनात पीआरडी के जवानों ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में जवानों का कहना है कि वे निष्ठा और जिम्मेदारी से शासकीय एवं जनहित से जुड़े दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद रोजगार की निरंतरता और वेतन-भत्तों के संबंध में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस सम्बन्ध में समस्त प्रभावित पीआरडी जवानों की ओर से 2 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। जिसमे पहली मांग समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।ओर दूसरी मांग वर्ष के 365 दिन रोजगार एवं महंगाई भत्ता (D.A.) लागू करवाया जाय ।

जवानों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही एवं स्पष्ट शासनादेश जारी करने हेतु निर्देशित किया जाए, जिससे जिले के पीआरडी जवान एवं उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके और वे अधिक मनोयोग से जनसेवा कर सकें।