मेरो पहाड़
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने लोहाघाट विधानसभा चुनाव को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद 54-लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधायकी बरकरार रहेगी। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से याचिका दायर की गई थी। 2022 के चुनाव में फर्त्याल 6,038 वोटों से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने खुशाल सिंह अधिकारी के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। यह मामला हाईकोर्ट पर Election Petition No. 3 of 2022 के रूप में दर्ज था। फैसला 28 सितंबर 2026 को सुरक्षित रखा गया था और 18 नवंबर 2026 को माननीय न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की पीठ ने फैसला सुनाते हुए खुशाल सिह अधिकारी की विधायकी को सही ठहराया ।याचिका कर्ता द्वारा मुख्य रूप से दो आरोप लगाए गए थे। जिसमे ठेकेदारी और लाभ का पद। याचिका में दावा किया गया था कि नामांकन के समय अधिकारी के पास राज्य सरकार के कई सरकारी कार्यों के ठेके थे, इसलिए वे धारा 9-A के तहत अयोग्य हैं।दूसरा की शपथ पत्र में देरी और तथ्यों को छिपाना। आरोप था कि अधिकारी ने 24 जनवरी 2022 को नामांकन दाखिल किया था, जबकि शपथ पत्र 28 जनवरी को जमा किया गया और इसमें संपत्ति व ठेकों से जुड़ी जानकारी छिपाई गई थी ।माननीय हाईकोर्ट द्वारा दोनों आरोपों को स्वीकार नहीं किया और याचिका को खारिज कर दिया। याचिका जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 80, 80-A और 84 के साथ धारा 100 के तहत दायर की गई थी, जिसमें 10 मार्च 2022 को घोषित चुनाव परिणाम को चुनौती दी गई थी।
फैसले के बाद लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि उन्हें आज लग रहा है कि वे विधायक है उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल वह कोर्ट के फेरे में ही लगे रहे जिससे उनका जनता के बीच आने जाने में दिक्कत हुई ।वही फैसला विधायक के पक्ष उसने से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है, वहीं इस फैसले को खुशाल सिंह अधिकारी के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।
