*मेरो पहाड़*

 

परिवहन विभाग टनकपुर द्वारा शुक्रवार तड़के वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए दर्जनों अवैध रूप से संचालित वाहनों की चेकिंग कर चलानी कार्यवाही करते हुए नेपाली बस व कार को भी सीज किया।

 

एआरटीओ मनोज बगोरिया और एआरएम सुरेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में जगबुड़ा पुल पर संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कर कागजात, परमिट और फिटनेस की बारीकी से जांच की। जो वाहन नियमों की कसौटी पर खरे नहीं उतरे, उन पर तुरंत कार्रवाई की गई ।

 

चेकिंग अभियान के दौरान 20 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे गए। एक नेपाली बस को अवैध संचालन पर सीज किया गया, जबकि एक कार को भी नियम उल्लंघन पर सीज किया गया।

 

एआरटीओ मनोज बगोरिया ने सख्त लहजे में कहा कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले डग्गामार वाहनों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बिना परमिट, बिना फिटनेस और ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह तड़के छापेमारी जारी रहेगी।

 

विभाग की इस कार्रवाई से जहां नियमों का पालन करने वाले वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली, वहीं अवैध संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।अभियान में टीटीओ प्रमोद चौधरी, टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, टीएआई जितेंद्र कुमार, टीसी महेंद्र पाल, टीसी नीरज कुमार सहित परिवहन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

You missed