×

पेयजल से निर्मित सभी निर्माणाधीन सरकारी कार्यो पर लगी रोक । अत्यधिक पानी की बर्बादी वाले कार्य भी रोके जायंगे ।

पेयजल से निर्मित सभी निर्माणाधीन सरकारी कार्यो पर लगी रोक । अत्यधिक पानी की बर्बादी वाले कार्य भी रोके जायंगे ।

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – चम्पावत जिले में पेयजल की समस्या को देखते हुए सभी निर्माणाधीन सरकारी कार्यो पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए है । जिला सभागार में अपरजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा जिला स्तर पर पेयजल संकट के दृष्टिगत समस्त कार्यदायी संस्थायें लो०नि०वि, सिंचाई खण्ड, ग्रामीण निर्माण विभाग, उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम, जल संस्थान,पेयजल निगम, विकास खण्ड जिला पंचायत जनपद चम्पावत को अपने-अपने विभागान्तर्गत निर्माणाधीन ऐसे समस्त कार्य, जिनमें पेयजल की अत्यधिक आवश्यकता होती है उन्हें अग्रिम आदेश तक रोके जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जल संस्थान/पेयजल निगम के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा हैं की वह क्षेत्र भ्रमण करते हुए खराब/क्षतिग्रस्त हैण्डपम्प/पाईप लाईन लीकेज को दुरस्त कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त के अतिरिक्त समस्त तहसीलदार/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत चम्पावत साप्ताहिक रूप से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं कोई व्यक्ति,संस्था,फर्म,कार वांशिग सेन्टर द्वारा जल का दुरूपयोग न किया जाये एवं पेयजल के दुरूपयोग सम्बन्धी मामले परिलक्षित होने पर तत्काल ऐसे कार्यों को रोका जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनो की जानकारी को लेकर पुलिस कर्मियों का आज से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ ।

Next post

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप की सिंचाई लाइनों की मरम्मत को लेकर किसानों ने एई को दी अर्जी ।