1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनो की जानकारी को लेकर पुलिस कर्मियों का आज से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ ।






*मेरो पहाड़*
चम्पावत – 1 जुलाई 2024 से राज्य में तीन नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किये जाने के तहत चम्पावत जिले के पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । बपुलिस अधीक्षक गणपति ने बताया कि राज्य में तीन नए कानूनों की जानकारी को लेकर पुलिस लाइन में पुल्स कर्मियों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारभ की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला में तनुजा वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, चम्पावत, मोहन सिंह रावत, प्लाटून कमाण्डर आईआरबी प्रथम तथा उ0नि0 कमल सिंह रावत, आरटीसी 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर द्वारा जनपद चम्पावत के द्वारा सभी थानों के पुलिस अधिकारीयो/कर्मचारीगण को तीन नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है ।






