×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघ के हमले से मारी गयी मुन्नी देवी के परिजनों से फोन पर वार्ता कर परिजनों को दी सांत्वना । पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के वन विभाग को दिये निर्देश ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघ के हमले से मारी गयी मुन्नी देवी के परिजनों से फोन पर वार्ता कर परिजनों को दी सांत्वना । पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के वन विभाग को दिये निर्देश ।

 

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – बनबसा फागपुर की मुन्नी देवी की बाघ के हमले से मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से फोन पर वार्ता की तथा उन्हें सांत्वना दी ।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर परिजनों से वार्ता की गयी तथा उन्हें सांत्वना दी । साथ ही उन्होंने वन विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की बात कही । मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जंगल में जगह-जगह काम्बिंग कर नदी किनारे रहने वाले लोगों की खास सुरक्षा दी जाए तथा उन्हें जागरूक किया जाए । उन्होंने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम उप जिला चिकित्सालय में कर शव को परिजनों को सौप दिया है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बनबसा स्थित हुड्डी नदी के किनारे मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला।

Next post

किमतोली रौसाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना।