×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक एनएचपीसी द्वारा बनाई जाएगी सड़क।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक एनएचपीसी द्वारा बनाई जाएगी सड़क।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक एनएचपीसी द्वारा बनाई जाएगी सड़क।

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर – टनकपुर शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक सड़क खराब होने के कारण श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक एनएचपीसी द्वारा बनाई जाएगी सड़क।
जैसा कि ज्ञात है कि वर्तमान में टनकपुर में पूर्णागिरि मेला चल रहा है और यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है इस दौरान श्रद्धालु शारदा घाट से शारदा बैराज पुल होते हुए सिद्ध बाबा मंदिर की ओर दर्शन करने जाते हैं । जहां पर एनएचसी द्वारा निर्मित सड़क पर गड्ढे हो गए थे, जिस से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इस पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के नेतृत्व में कैंप कार्यालय स्टाफ द्वारा एनएचपीसी के महाप्रबंधक श्री राजिल व्यास जी से मुलाकात कर स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं की इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस रोड में वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आरबीएम भरान का कार्य प्रारंभ किया व महाप्रबंधक एनएचपीसी द्वारा बताया गया कि इस मार्ग के डामरीकरण हेतु लगभग एक करोड रुपए की धनराशि का एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसकी निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द इस मार्ग पर डामरीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement