×

8 जून से 15 जून तक टनकपुर बनबसा क्षेत्र के आंगनवाड़ी विद्यालय बंद रहेंगे।

8 जून से 15 जून तक टनकपुर बनबसा क्षेत्र के आंगनवाड़ी विद्यालय बंद रहेंगे।

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर। आसमानी गर्मी के चलते चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियों को लगातार दूसरी बार बढ़ाया गया है। पहली जून से 7 जून तक अवकाश की समय सीमा पूरी होने के बाद अब बढ़ती तपिश के चलते मैदान के केंद्रों को 15 जून तक बंद रखने के आदेश जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे ने 7 जून को ये आदेश जारी किए। छुट्टी के दौरान छोटे बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इन केंद्रों की कार्यकत्रियों को केंद्र आ विभागीय कार्य करने होंगे।
टनकपुर और बनबसा में जून की शुरुआत में औसतन तापमान 33 डिग्री से ज्यादा रहा। भीषण गर्मी के अलावा बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की खासकर छोटे बच्चों की परेशानी बड़ी। अत्यधिक गर्मी की वजह से कई बच्चों की तबीयत भी खराब हुई। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मैदानी क्षेत्रों के केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी बिष्ट ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के अनुपालन में चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के 112 आंगबनाड़ी केंद्र आठ से 15 जून तक बंद रहेंगे। अलबत्ता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ड्यूटी पर तैनात रहना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement