×

कोलकाता से छुट्टी में घर पिथौरागढ़ जा रहे बीएसएफ जवान का टनकपुर के ककराली गेट के समीप मिला शव ।

कोलकाता से छुट्टी में घर पिथौरागढ़ जा रहे बीएसएफ जवान का टनकपुर के ककराली गेट के समीप मिला शव ।

 

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – कोलकाता से छुट्टी लेकर अपने घर पिथौरागढ़ जा रहे बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवान का शव टनकपुर ककरालीगेट के समीप नाले में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मृत जवान की शिनाख्त अजीत सिंह (59) पुत्र लाल सिंह, रूइना भड़कटिया पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। BSF जवान अजीत सिंह एक टैक्सी से 12 जून तड़के पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ।
बताते जा रहा है कि किसी बात को लेकर जवान की टैक्सी चालक से बहस हो गई और चालक ने उसे ककरालीगेट के पास टैक्सी से सामान समेत उतार कर पिथौरागढ़ को रवाना हो गया। पुलिस आशंका जता रही है कि जवान लघु शंका करने के लिए नाले में उतरा होगा, जहां गिरने से सिर में लगी चोट से अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई होगी। टनकपुर थाना प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे पुलिस को ककरालीगेट नाले में एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टर उमर ने बताया कि जवान की मौत कुछ घंटे पहले ही हो चुकी थी। मृतक जवान के फोन पर जब उसकी बेटी की कॉल आई, तो पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मृतक की बेटी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कोलकाता में BSF में तैनात थे, जो छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वह अगले वर्ष रिटायर होने वाले थे। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर क्षेत्र की बदहाल हो चुकी विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला।

Next post

लोहाघाट के कोली ढेंक झील परिसत में योगा का किया आयोजन सैकड़ो लोगों ने किया योग।