×

लो अब भारी बारिश ने बिगाड़ा रसोई का भी खेल टमाटर 100 पार तो भिंडी, करेला, तोरई ,शिमला ने भी लगाई लंबी छलांग ।

लो अब भारी बारिश ने बिगाड़ा रसोई का भी खेल टमाटर 100 पार तो भिंडी, करेला, तोरई ,शिमला ने भी लगाई लंबी छलांग ।

 

मेरो पहाड़

लगातार बारिश  ने  काश्तकारों के साथ रसोई का भी बिगाड़ा खेल ।  भारी बरसात के चलते पहाड़ की सब्जियां और फल खराब हो चुके हैं. ऐसे में अब पहाड़ की फल सब्जियों की  आवक बाजारों में आधी से कम रह  गयी है इसके चलते फल और सब्जियों के  में उछाल  मार रह है । बारिश के कारण दूर मंडियों से भी फल सब्जी नही आ पा रही है । जिस कारण रसोइयों   के खेल बिगड़ गए है ।पहाड़ों पर फल, सब्जी खराब होने के चलते काश्तकार मायूस हैं. काश्तकारों की मानें तो बरसात ने उनकी फल और सब्जियों की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया है. पहाड़ की करीब 80% सब्जियां बरसात में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं. इस समय पहाड़ पर भरपूर मात्रा में फूल और बंद गोभी, शिमला मिर्च,हरी मिर्च,बीन, टमाटर का सीजन है, लेकिन बरसात ने इन सब्जियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है । अगर बाजार की बात करे तो पहले 60 रुपये किलो बिकने वाला शिमला मिर्च अब 200  रुपये किलो हो गया है, जबकि40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है. इसके अलावा 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाला तोरई  अब बाजारों में 80  रुपये किलो  बिक है. यही नहीं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते मैदानी क्षेत्र की सब्जियां भी नहीं आ रही हैं ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement