×

अवैध रूप से ले जा रही थी 40 कुंटल खैर वन विभाग ने वाहन को किया सीज ।

अवैध रूप से ले जा रही थी 40 कुंटल खैर वन विभाग ने वाहन को किया सीज ।

 

मेरो पहाड़
टनकपुर – शारदा रेंज के वन क्षेत्रा अधिकारी ने मूखबिर की सूचना पर अवैध रूप से 40 कुंटल खैर की लकड़ी को ले जा रहे पीलीभीत लकड़ी मंडी के ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर किया सीज। वन क्षेत्राअधिकारी पूरन चन्द्र जोशी ने बताया कि एक ट्रक अवैध रूप से लकड़ी लेकर टनकपुर से जा रहा था तो वन कर्मियों द्वारा उसे रोकने की कोशिश की ट्रक चालक वाहन को तेजी में भगा ले गया । शक होने पर वाहन का पीछा कर पाटनी तिराहे बनबसा में ट्रक को पकड़ा गया । ट्रक पीलीभीत लकड़ी मंडी के आमिर का था जिसे इशहाक अहमद चला रहा था । ट्रक की जांच पड़ताल की तो उसमें 10 कुंतल कुकाठ की आड़ में 40 कुंटल अवैध खैर की लकड़ी पाई गई । जिसके बाद ट्रक को सीज किया गया है । तथा लकड़ी कहा से आ रही थी इसकी जांच की जा रही है ।इस अवसर पर वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, यशपाल सिंह,पुष्पेंद्र सिंह इंदर सिंह रमेश चन्द्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पात्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) गुरदीप सिंह को सितारगंज तहसील का अध्यक्ष बनाया गया. 10 दिन में कार्यकारिणी का गठन करने को कहां गया। पत्रकारों ने दी बधाई।

Next post

गुमदी के प्रधान को ग्रामीणों ने पहनाई जूते चप्पलों की माला । ग्राम प्रधान पर बाढ़ के दौरान अनदेखी का लगाया आरोप । प्रधान ने उप जिलाधिकारी से की ग्रामीणों द्वारा अभद्रता की शिकायत ।