चंपावतः महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर फूटा युवाओं का गुस्सा, एबीवीपी के बैनर तले निकाली गई आक्रोश रैली।




*मेरो पहाड़*

चंपावत। देश में महिलाओं के प्रति लगातार हो रहे अपराधों को लेकर अब आम जन का गुस्सा फूटने लगा है। महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के विरोध में आज टनकपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले क्षेत्र के युवाओं ने आक्रोश रैली.निकाली और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगो को फांसी देने की मांग की। बुधवार को टनकपुर के स्टेडियम के समीप एकत्र हुए युवाओं ने नगर के पीलीभीत चुंगी, से होते हुए राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा से होते हुए तुलसीराम चौराहे तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता। हाथ में मोमबत्ती थामे भी दिखे। आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल रही। इस दौरान एबीवीपी के नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र, मनीष बिष्ट, हर्षित शर्मा, समीर सिंह, दीपक पौरी, अमन कुल्याल, हिमांशी, नितिन मंगला, प्रीति पांडे, दीपांशी, नेहा बोहरा, मीनाक्षी, प्रियंका महर, कंगना, छात्र संघ सचिव नेहा महर, सुमित बोहरा, सनी यादव, हेमेश कुल्याल, मुकुल सिंह, निवेश तिवारी, त्रिलोक सिंह चन्द, तुषार अग्रवाल, मानसी, मांशी गडकोटी, भौमिक बोहरा, रोहन गडकोटी, प्रियांशु कोहली, नितिन राज, अंजलि, गीता, प्रेरणा व अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।






