×

रुद्रपुर: पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया!

रुद्रपुर: पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया!

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट -हेमन्त कुमार

रुद्रपुर।पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधि मण्डल ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए एसएसपी द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए उनकी सराहना करते हुए शुभकानाएं दी । साथ ही बीते दिनों रूद्रपुर कोतवाल द्वारा पत्रकार के साथ किये गये दुर्व्यवहार सहित पत्रकारों से जुड़े कई मामलों को भी उठाया। कुमांऊ मण्डल अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि पिछले कुछ समय में जिले में पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ी हैं। उन्होंने एसएसपी से पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मीडिया के साथ सामंजस्य बैठाकर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले को अपराधियों की शरण स्थली नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पत्रकारों से भी सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, दीपक कुमार, दीपक कुकरेजा, गोपाल भारती, गोपाल शर्मा, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement