×

नही रहे देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम श्वास। विनम्र श्रद्धांजलि

नही रहे देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम श्वास। विनम्र श्रद्धांजलि

 

*मेरो पहाड़*

नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में निधन हो गया। देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्‍ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं। काफी समय से उन्‍हें देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न देने की मांग की जा रही थी। रतन टाटा के लिए देशभर के लोगों में असीम सम्‍मान था। टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने अपनी एक पोस्‍ट में रतन टाटा को दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु व्‍यक्ति और असाधारण इंसान बताया।
हर्ष गोयनका ने रतन टाटा के निधन की जानकारी देते हुए एक्‍स पर पोस्‍ट किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की मिसाल थे। उन्‍होंने बिजनेस और उससे अलग भी दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है वह हमारी स्मृतियों में सदैव ऊंचे रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement