पत्रकार प्रेस परिषद की अहम बैठक: आज पत्रकारों के हित में बड़े फैसले, खटीमा में खुलेगा विशेष कार्यालय।




*मेरो पहाड़*
ग्रेटर नोएडा में पत्रकार प्रेस परिषद भारत की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्षों समेत कई खास पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके आर्थिक सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने बैठक के दौरान संगठन की भविष्य की रूपरेखा साझा की। इस दौरान सबसे बड़ी उपलब्धि पत्रकारों के लिए फाइनेंस की सुविधा रही, जिसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। संगठन ने अब हर जिले में अपना कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा है, जिसमें उत्तराखंड के खटीमा को विशेष महत्व देते हुए वहाँ जल्द ही एक भव्य ऑफिस खोलना सुनिश्चित किया गया है। संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए आज 6 मुख्य सदस्यों का गठन किया गया। साथ ही यह घोषणा की गई कि जल्द ही पूरे भारत से 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर परिषद का राष्ट्रव्यापी विस्तार किया जाएगा।
किसी भी पत्रकार पर हो रहे अत्याचार या उत्पीड़न के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ता तत्काल सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार की गई। पत्रकारों के लिए फाइनेंस अपील के बाद पहली किस्त का आगमन। पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने स्पष्ट संदेश दिया कि पत्रकार प्रेस परिषद हर उस पत्रकार के साथ खड़ी है जो विपरीत परिस्थितियों में मदद की गुहार लगाएगा। संगठन का लक्ष्य पत्रकारों को एक सुरक्षित और मजबूत मंच प्रदान करना है। इस दौरान खटीमा के नगर अध्यक्ष अशोक सरकार, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, महासचिव दीपक यादव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पांडे, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार शुक्ला जो वाराणसी के जिलाध्यक्ष के साथ ही सभी पत्रकार साथी वहां पहुंच कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वाइट – आशिफ अली राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार प्रेस परिषद भारत






