×

टनकपुर: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय लायंस दीपावली मेला।

टनकपुर: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय लायंस दीपावली मेला।

*मेरो पहाड़*

चंपावत। टनकपुर के गांधी मैदान में लायंस क्लब के तत्वावधान में आज से तीन दिवसीय दीपावली मेला शुरु होने जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण हवाई झूले, लाजवाब व्यंजन, लकी ड्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का रहेंगे। लायंस क्लब दीपावली मेले के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल और मीडिया समन्वयक गौरव अग्रवाल ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार की देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बाद में बाल कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 22 अक्टूबर मंगलवार को स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों के डांस प्रतियोगिता और 23 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा नाइट, टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और लकी ड्रा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement